दनकौर

एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का ऐतिहासिक आयोजन

उत्तर प्रदेश के किसी निजी सीबीएसई विद्यालय में एम्स द्वारा आयोजित इस प्रकार की प्रथम कार्यशाला

नेशनल पॉइज़न्स इंफॉर्मेशन सेंटर, एम्स नई दिल्ली की टीम रही मुख्य संसाधन

नई दिल्ली: एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल के पब्लिक हेल्थ क्लब द्वारा आज विद्यालय परिसर में किशोरों के लिए “नशा दुरुपयोग” (Substance Abuse) विषय पर एक विशेष जागरूकता एवं आउटरीच कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि यह पहला अवसर है जब अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने उत्तर प्रदेश के किसी निजी सीबीएसई बोर्ड विद्यालय में इस प्रकार की जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।

यह कार्यक्रम पब्लिक हेल्थ क्लब, एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल द्वारा यूनिवर्सिटी ऑफ मेम्फिस, यूएसए (University of Memphis, USA) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें संसाधन संस्था के रूप में नेशनल पॉइज़न्स इंफॉर्मेशन सेंटर (NPIC), एम्स नई दिल्ली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यशाला की अगुवाई फार्माकोलॉजी विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी डॉ. स्वाति शर्मा ने की। कार्यक्रम अत्यंत संवादात्मक (Interactive) रहा तथा मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति प्रभावी ढंग से सजग किया गया, जिससे कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं यादगार अनुभव बन गया।

एनपीआईसी, एम्स से प्रतिनिधिमंडल डॉ. स्वाति शर्मा – वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी,डॉ. अजय गॉडविन पोटनूरी – वैज्ञानिक एवं उप-नोडल अधिकारी,डॉ. ज्योति गौतम – वैज्ञानिक एवं उप-नोडल अधिकारी,श्रीमती प्रीति राणा – मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट,सुश्री शारदा वामन वाघाडे – जूनियर मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट,श्री हरिंदर भिडुरी – डाटा एंट्री ऑपरेटर

फाउंडेशन ऑफ हेल्थकेयर टेक्नोलॉजीज़ सोसाइटी की सहभागिता

इस कार्यक्रम में फाउंडेशन ऑफ हेल्थकेयर टेक्नोलॉजीज़ सोसाइटी का भी सक्रिय सहयोग रहा, जिसका प्रतिनिधित्व डॉ. उपमा शर्मा (पब्लिक हेल्थ रिसर्चर) एवं रितिका कपूर (एक्सपीरिएंशियल लर्निंग एंगेजमेंट एंड आउटरीच कोऑर्डिनेटर) ने किया।

कार्यशाला के समापन पर विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अतिथि प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों में नशा दुरुपयोग संबंधी जागरूकता के उच्च स्तर की भूरि-भूरि सराहना करते हुए पब्लिक हेल्थ क्लब के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गार्गी घोष कंसाबनिक ने सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा सभी अतिथियों को विद्यालय की स्मृति चिन्ह एवं पब्लिक हेल्थ क्लब की प्रथम पत्रिका भेंट कर इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बना दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!