दिल्ली एनसीआर

सुप्रसिद्ध सिंगर तपस्या ठाकुर के पहले सिंगिंग शो में सुरों ने जीता सभी का दिल

सिंगिंग शो में शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां, नामचीन हस्तियों और कलाकारों ने की तपस्या ठाकुर के सिंगिंग शो में शिरकत

नई दिल्ली : निर्माण विहार स्थित ट्रिपल एस स्टूडियो में दिल्ली-एनसीआर की सुप्रसिद्ध सिंगरो में शुमार तपस्या ठाकुर ने अपने पहले सिंगिंग शो का भव्य आयोजन किया। संगीत और सुरों से सजे इस कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के अनेक जाने-माने कलाकारों, संगीत से जुड़ी हस्तियों और गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए सुरीले गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तपस्या ठाकुर के इस विशेष सिंगिंग शो में उदित नारायण के भाई संजय नारायण, पाणिनि तिवारी एवं यूनूस नसीब ने वीआईपी गेस्ट के रूप में शिरकत की। वहीं दिल्ली दूरदर्शन के डायरेक्टर हरेन्द्र गर्ग, दिल्ली दूरदर्शन के सीनियर सिनेमेटोग्राफर विजय कुमार सक्सैना, दिल्ली घराने के तान सम्राट उस्ताद तनवीर अहमद खान तथा महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन वीवीआईपी गेस्ट के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में बबीता गुलाटी, धर्मेंद्र तोमर, क्रिएटिव एडवरटाइज ऑर्गेनाइजर अनूप गुप्ता एवं दक्ष ने स्पेशल गेस्ट के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं सुप्रसिद्ध गायक अजहर फिरदौसी, समर खान एवं हुमा खान ने मुख्य संरक्षक के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम की रूपरेखा दिलीप कुमार सिंह द्वारा तैयार की गई थी। शो में एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। मनोज बरखा, विशाल, नेतराम, बहार आलम, गुलजार पठान, वंश, ट्रिपल एस एकेडमी के मालिक सोनू चंदेल, सुनील चतुरवेदी, बसंत कनोजिया, मंजूर खान और अशोक लहरी सहित अनेक सिंगर्स ने शानदार प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और दर्शकों ने कलाकारों की गायकी की जमकर सराहना की और तपस्या ठाकुर द्वारा आयोजित इस सिंगिंग शो की भव्यता एवं शानदार व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की। अपने पहले सिंगिंग शो को मिली शानदार प्रतिक्रिया से उत्साहित तपस्या ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, सिंगर्स, कलाकारों, आयोजकों एवं दर्शकों को माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनका शो में आने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने तपस्या ठाकुर को उनके सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

रिपोर्टर विवेक जैन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!