मेधावी छात्रा गुरुवाणी कौर ने बैडमिंटन में प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर बढ़ाया पूरे विद्यालय का मान

मंडी धनौरा:सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल, मंडी धनौरा (अमरोहा) कि अष्टम (8वीं) कक्षा की मेधावी छात्रा गुरुवाणी कौर (सुपुत्री संजीव कुमार जी) ने प्रांतीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता (अंडर-14 श्रेणी) में प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर पूरे विद्यालय का मान बढ़ाया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रपाल ने कहा कि हमारे विद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण है इन्होंने बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से अब गुरुवाणी का चयन क्षेत्रीय (क्षेत्र स्तर) प्रतियोगिता के लिए हुआ
इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार की ओर से छात्रा और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए अनंत शुभकामनाएं दी गई,
इस मौके पर संरक्षक चंद्रशेखर गर्ग जी,व्यवस्थापक अनुज कुमार गौरव जी, प्रधानाचार्य चंद्रपाल जी,व समस्त विद्यालय परिवार एवं प्रबंध समिति ने भी शुभकामनाएं दीं,






