उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया ऐलक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज का 54वां जन्म जयंती महोत्सव

गाजियाबाद(उत्तर प्रदेश) सुप्रसिद्ध जैन संत परम पूज्य ऐलक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज का 54वां जन्म जयंती महोत्सव एवं पिच्छिका परिवर्तन महोत्सव आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला, नोरसपुर, मंड़ौला में धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर संतश्री का आशीर्वाद लिया और उन्हें जन्म जयंती की शुभकामनाएं दीं। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने ऐलक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज को श्रीफल एवं शास्त्र भेंट कर अपनी श्रद्धा अर्पित की व परमपिता परमेश्वर से संतश्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। महोत्सव में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य मनीष जैन पटवारी, बिन्दु पटवारी, मंच उद्धघाटन कर्त्ता का सौभाग्य महक जैन दुबई, चित्र अनावरणकर्त्ता का सौभाग्य विरेन्द्र पायल सोनी व अंकुर जैन रितेश जैन, दीप प्रज्जवलनकर्त्ता का सौभाग्य अरूण जैन मोनिका जैन व नरेश चन्द जैन पहाड़िया, पाद प्रक्षालनकर्त्ता का सौभाग्य अरूणा जैन शैलेष जैन, बोबी हौजरी, शास्त्र भेंटकर्त्ता का सौभाग्य सुनील जैन, इन्दु जैन, पिच्छी भेंटकर्त्ता का सौभाग्य रेखा जैन को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अपने प्रवचन में ऐलक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज ने साधु-संतों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत समाज को सही दिशा दिखाने और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से धर्म के मार्ग पर चलने, सदाचार अपनाने तथा जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। मंच का संचालन शैलेश जैन सम्मेद शिक्षर वालों ने किया।

महोत्सव का आयोजन आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला कमेटी द्वारा किया गया। महोत्सव को सफल बनाने में ब्रहमचारिणी केसर बाई जी, बाल ब्रहमचारिणी ज्योति दीदी, बाल ब्रहमचारिणी रानी दीदी व अतिशय क्षेत्र जयशांतिसागर निकेतन परिवार मंड़ौला के चेयरमैन प्रवीन कुमार जैन, अध्यक्ष कुलदीप जैन, महामंत्री अंकित जैन, कोषाध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष राजा जैन बागपत, सुनील जैन, संजय, शीतल प्रसाद जैन, सुरेन्द्र जैन, वासु भैया आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर मुनिश्री 108 नमिसागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री 105 पूर्णानन्द जी महाराज, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित सैंकड़ो श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

रिपोर्टर विवेक जैन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!