बुलन्दशहर

उधार ना देने से ख़फ़ा शराबी युवक ने किया जोरदार हंगामा दुकानदार मामू भांजे को किया घायल 

पुलिस से भी की गई बदसलूकी,आरोपी को बंदी बनाकर पुलिस ने भेजा जेल 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)जहांगीराबाद रोड पर एक शराबी युवक ने एक मूंगफली विक्रेता और उसके भांजे के साथ बदसलूकी,गाली गलौज, करते हुए मूंह से अंगूठे चबाकर बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया। हंगामें की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी शराबी ने बदसलूकी कर दी। पुलिस ने शराबी युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया।

कस्बे के टीचर कालोनी निवासी साबिर की जहांगीराबाद रोड स्थित मूंगफली की दुकान पर एक युवक मंगलवार को रात लगभग आठ बजे पहुंचा। युवक नशे में चूर था। उसने साबिर से पांच सौ रुपए उधार मांगे। साबिर ने मना किया तो वो गाली गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। विरोध करने पर साबिर का अंगूठा चबा चबाकर घायल कर दिया। साबिर का भांजा गुड्डू बचाने पहुंचा तो युवक ने उसपर भी हमला बोल दिया और उसके अंगूठे को भी मूंह से काट कर लहूलुहान कर दिया। हंगामें की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिस दरोगा के साथ भी बदसलूकी करने का प्रयास किया। इस दौरान चौराहे पर तमाशबीनों का मजमा लग गया

अनेक लोग विडियो बनाने में जुट गए। बढ़ते हंगामें की सूचना पर थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले भीड़ को तितर-बितर किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। पीड़ित दुकानदार साबिर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भूरा के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। जांच पड़ताल जारी है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!