बुलन्दशहर

मामूली कहासुनी में युवक के सिर में पत्थर मार किया घायल 

दोनों पक्षों के चार लोगों का शांति भंग करने में चालान 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )कस्बे में पवसरा रोड तिराहे पर दो पक्षों के बालकों में मामूली कहासुनी ने उग्र रूप धारण कर लिया। एक युवक के सिर में पत्थर लगने से काफी चोटें आई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों के दो दो लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी का शांति भंग करने के आरोप में चालान किया गया है।

पवसरा रोड तिराहे पर सोमवार की रात में देवी पुत्र कमलसिंह की मौहल्ले के कुछ लड़कों से बहसबाजी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर विपक्षियों ने देवी के सिर पर पत्थर दे मारा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार युवकों को हिरासत में ले शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया। पीड़ित पक्ष के कमल सिंह ने तहरीर दी है,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!