गाजियाबाद

9 वर्षीय सक्षम चौहान ने रचा इतिहास: 28 ओजस्वी रचनाओं के अनवरत काव्य पाठ से योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

गाजियाबाद:साहित्य, संस्कृति और अद्भुत स्मरण शक्ति के संगम से 9 वर्षीय बाल कवि सक्षम चौहान ने इतिहास रच दिया है। सक्षम एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में HLM कॉलेज ऑडिटोरियम (गाजियाबाद) में आयोजित ऐतिहासिक ‘एकल काव्य पाठ’ में सक्षम चौहान ने 28 कठिन ओजस्वी महाकाव्यीय रचनाओं एवं संस्कृत स्तोत्रों का अनवरत पाठ प्रस्तुत कर आधिकारिक रूप से ‘योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल’ (Yogasan Book of World Records Council) में अपना नाम दर्ज कराया।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और फिटनेस/एकाग्रता मानकों के तहत ‘योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड काउंसिल’ की ओर से मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. चंद्रपाल शर्मा जी एवं एजुकेशनल ऑब्जर्वर पल्लवी भारद्वाज जी उपस्थित रहीं। संस्था के टेक्निकल ऑब्जर्वर *राहुल राज* एवं सिमरन कौर मैम ने कार्यक्रम की सभी गतिविधियों, समय अवधि तथा वीडियो प्रमाणों (Evidences) का गहन निरीक्षण किया। आधिकारिक सत्यापन के पश्चात मंच पर ही बाल कवि सक्षम चौहान को वर्ल्ड रिकॉर्ड का मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया,

कार्यक्रम की अध्यक्षता देश के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चंद्रपाल शर्मा जी ने की। मंच का कुशल संचालन प्रसिद्ध मंच संचालक एवं मशहूर शायर राज कौशिक जी द्वारा किया गया तथा सहयोगी कवि के रूप में वीर रस के सशक्त हस्ताक्षर विकास त्यागी जी उपस्थित रहे।

बाल कवि सक्षम चौहान के इस अलौकिक एवं ओजस्वी काव्य पाठ को सुनकर पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार ‘बिल्लू’ जी ने स्मृति चिह्न भेंट कर, अभिषेक जी एवं विवेक जी ने स्मृति चिह्न देकर तथा सक्षम के नाना-नानी जी ने नोटों की माला पहनाकर सक्षम को अपना स्नेहमयी आशीर्वाद व बधाई दी। अतिथि के रूप मे परमार्थ संदेश से वीके अग्रवाल जी व उज्जवल भारत मिशन से पल्लवी भारद्वाज युग परिवर्तन सेवा समिति मांगेराम त्यागी वैभव सक्सैना रविंद्र कुशवाहा अमित राघव राम सिंह व वरिष्ठ समाजसेवी पंडित अशोक भारतीय राजीव त्यागी चंदन भारद्वाज राज रॉबिन तेवतिया शैलेंद्र साल बाबा जितेंद्र भटनागर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

सक्षम एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष अमित चौहान जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी अतिथियों, मीडिया जगत एवं दर्शकों का हृदय से धन्यवाद किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की सचिव प्रीति चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र चौहान, मीडिया प्रभारी व संगठन मंत्री छोटे लाल कनौजिया जी* एवं उपाध्यक्ष सुनील त्यागी जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे तथा सभी का आभार ज्ञापित किया।

रिपोर्टर राहुल कंसल

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!