बुलन्दशहर

ग्राम प्रधान सहित दर्जनों युवाओं ने किया रक्तदान 

सरदार भगत सिंह जयंती पर राष्टृचेतना मिशन ने ईलना में किया आयोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )राष्टृ चेतना मिशन द्वारा अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती पर रविवार को ग्राम ईलना में रक्त दान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम प्रधान योगेन्द्र सिंह लोधी सहित दर्जनों युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

देश की आजादी के लिए युवावस्था में ही अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीद सरदार भगत सिंह की 119 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर सामाजिक संस्था राष्टृ चेतना मिशन बुलंदशहर के सौजन्य से विकास खंड जहांगीराबाद थाना औरंगाबाद अंतर्गत ग्राम ईलना के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान योगेन्द्र सिंह लोधी ने भारत माता एवं सरदार भगत सिंह की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। शिविर में सर्वप्रथम ग्राम प्रधान योगेन्द्र सिंह लोधी ने स्वैच्छिक रक्तदान कर अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

राष्टृ चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने उपस्थित जनों को रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि स्वस्थ लोगों द्वारा दिए गए रक्त का उपयोग नियमित रूप से थैलेसीमिया, एनीमिया, ब्लड कैंसर,डायलिसिस, गर्भवती महिलाओं के प्रसव, सड़क दुघर्टनाओं में घायल आदि जरुरत मंद मरीजों की प्राण रक्षा के लिए किया जाता है। रक्तदान करने से कभी भी कोई नुक्सान अथवा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। रक्तदान महादान है।हर स्वस्थ व्यक्ति को अपने जीवन में समय समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। श्री सिंह ने राष्टृ सेवा मिशन संस्था के अन्य समाज सेवा कार्यों की भी जानकारी दी।

श्री सिंह ने सभी को सड़क सुरक्षा हेतु जागरूक और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रक्तदान करने वाले सभी लोगों को हेलमेट भैंटकर सम्मानित किया साथ ही वाहश चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और सावधानियां बरतने का आवाहन किया। राष्ट्र चेतना मिशन ने कार्यक्रम संयोजक मोहित लोधी एवं ग्राम प्रधान योगेन्द्र सिंह लोधी को स्मृति चिन्ह और भारत माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

बुलंदशहर चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में ग्राम प्रधान योगेन्द्र सिंह, ललित कुमार देवेन्द्र सिंह अमित कैलाश प्रेमपाल नवनीत तरुण सुरेश धर्मेंद्र रोहित मोहित संजय मूलचंद मुनेश कपिल अमित महेश सुरेश किरनपाल शाहबुद्दीन आदि पांच दर्जन युवकों ने रक्तदान किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!