आपसी विवाद के चलते तीन अध्यापक हुए सस्पेंड
बी एस ए ने की कड़क कार्रवाई ,चरौरा मुस्तफाबाद के प्राथमिक विद्यालय का मामला

औरंगाबाद (बुलंदशहर)बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने चरौरा मुस्तफाबाद के प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका बबीता सिंह एवं इसी विद्यालय के दो अन्य अध्यापकों को आपसी विवाद के चलते सस्पेंड कर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा है।
चरौरा मुस्तफाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय में विगत 19 मई 26 को स्कूल की बैठक में प्रधान अध्यापिका बबीता सिंह और सहायक अध्यापक जितेंद्र सिंह के बीच कहासुनी हुई और एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगे। मामले ने उस समय खासा तूल पकड़ लिया जब जितेंद्र सिंह ने बबीता सिंह के पति पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए एफ आई आर दर्ज कराई। बबीता सिंह ने भी जितेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले की जानकारी मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच कराई। ब्लाक लखावटी के खंड शिक्षा अधिकारी ब्लाक लखावटी माजुद्दीन अंसारी ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर बबीता सिंह, जितेंद्र सिंह और देवेन्द्र कुमार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने सस्पेंड किया है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






