नोएडा

शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती पर डॉ. महिपाल सिंह ‘यूथ आइकॉन – शौर्य समर्पण’ से सम्मानित

नोएडा: शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की 119वीं जयंती के पावन अवसर पर फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. महिपाल सिंह को 6वें यूथ आइकॉन – शौर्य समर्पण से सम्मानित किया गया। यह गरिमामय समारोह युवा क्रांति सेना और गौरी शिक्षा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया।डॉ. महिपाल सिंह को यह सम्मान समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के माध्यम से वे दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास, समावेशी शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह पुरस्कार उन युवा नेतृत्वकर्ताओं को दिया जाता है जो शहीद भगत सिंह के साहस और राष्ट्र-निर्माण के विजन को अपने कार्यों में जीते हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. महिपाल सिंह ने कहा यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि देश के हर उस युवा का है जो राष्ट्र सेवा के लिए कुछ करना चाहता है। मैं यह सम्मान भारत के युवाओं को समर्पित करता हूँ। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!