बुलन्दशहर

प्रशांत चौधरी बने किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष

वरुण चौधरी बने किसान यूनियन टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने प्रशांत चौधरी को संगठन का जिलाध्यक्ष और वरुण चौधरी को संगठन का युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए नव नियुक्त जिलाध्यक्षों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत सत्कार किया।

कस्बे के पवसरा रोड स्थित कल्याण मंडप में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि किसानों का उत्पीडन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होने प्रदेश सरकार से गन्ना मूल्य शीध्र घोषित किए जाने की मांग करते हुए कहा कि अक्टूबर में चीनी मिलें चालू हो जायेंगी। उससे पूर्व ही गन्ना मूल्य कम से कम छः सौ रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया जाये। थाने और तहसीलोंं में किसानों के साथ हो रहे अन्याय और शोषण पर रोष का इजहार करते हुए उन्होने कहा कि इस भृष्टाचार का डट कर मुकाबला किया जायेगा

राष्ट्रीय महासचिव डॉ सतपाल सिंह ने कहा कि आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को भारी नुक्सान पहुंच रहा है इसके रोकने के अविलंब इंतजाम किए जाने चाहिए।

युवाओं से संगठन से जुड़कर समस्या समाधान कराने का भी आवाह्न किया गया।

नव नियुक्त जिलाध्यक्षों प्रशांत चौधरी और वरुण चौधरी का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। दोनों ने अपने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया और सभी को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर समस्या समाधान कराये जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर धर्मवीर सिंह शबाब खान हाजी तहज़ीब अनुज यादव महेंद्र राणा दीपा ठाकुर पंकज चौधरी बंटी शर्मा संजय शर्मा महेंद्र यादव नाजिर पाशा राहुल चौधरी बलराम सिंह चौहान आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!