ग्रेटर नोएडा

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ‘कम्प्यूटेशनल ड्रग डिजाइन’ पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी द्वारा ग्रोडिया टेक्नोलॉजीज के सहयोग से “कम्प्यूटेशनल ड्रग डिज़ाइन : फ्रॉम बायोलॉजिकल ट्रैगेट तो ए आई गाइडेड हिट इंडेंटिफ़िकेशन” विषय पर एक दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की डीन प्रो. एस. धनलक्ष्मी के स्वागत संबोधन एवं उद्घाटन वक्तव्य से हुआ। उन्होंने आधुनिक औषधि खोज के क्षेत्र में कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रगति के साथ कम्प्यूटेशनल तकनीकों का उपयोग दवा विकास की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और वैज्ञानिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यशाला की कन्वीनर डॉ. शक्ति साही ने विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने उभरते हुए कम्प्यूटेशनल ड्रग डिस्कवरी के क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने अकादमिक संस्थानों और उद्योग के बीच सहयोग को विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए उपयोगी बताया।

विशेषज्ञ सत्र ग्रोडिया टेक्नोलॉजीज के सी ई ओ डॉ. अविनाश मिश्रा तथा उनकी टीम की सदस्य सुश्री निधि कुमारी और श्री अनिकेत सिंह द्वारा संचालित किए गए। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को कंप्यूटर एडेड ड्रग , मॉलिक्यूलर डॉकिंग , मॉलिक्यूलर मॉडलिंग , प्रोटीन लीगंद इंटरएक्शंस तथा ए आई आधारित ड्रग डिस्कवरी जैसी आधुनिक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को जैविक लक्ष्यों की पहचान से लेकर संभावित औषधीय यौगिकों की पहचान तक कम्प्यूटेशनल तकनीकों के उपयोग की प्रक्रिया से परिचित कराया गया। विशेष रूप से मॉलिक्यूलर डॉकिंग, प्रोटीन-लिगैंड अंतःक्रिया और ए आई -आधारित हिट आइडेंटिफिकेशन जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इससे प्रतिभागियों को दवा खोज की आधुनिक कम्प्यूटेशनल पद्धतियों को समझने और उनके अनुप्रयोग का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला।

कार्यशाला का समापन आयोजन सचिव डॉ. मीनाक्षी चौधरी द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने विशेषज्ञों, प्रतिभागियों, Growdea Technologies की टीम तथा कार्यशाला के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह कार्यशाला विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों को कम्प्यूटेशनल ड्रग डिजाइन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक औषधि खोज तकनीकों के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं उद्योग-उन्मुख जानकारी प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अकादमिक पहल रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!