अमरसिंह महाविद्यालय लखावटी का रोवर रैंजर्स दल प्रशिक्षण शिविर शुरू
नौ अक्टूबर को होगा समापन

औरंगाबाद (बुलंदशहर )अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी का रोवर/रेंजर दल का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को प्रादेशिक प्रशिक्षण केन्द्र शीतला खेत(अल्मोड़ा) में शुरू हुआ। शिविर में महाविद्यालय लखावटी के रोवर और रेंजर विद्यार्थी और लीडर्स प्रतिभाग कर रहे हैं।

शिविर में भाग लेने गए छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्राचार्य प्रोफेसर ओमवीर सिंह ठैनुआं ने कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करने सामुहिक रूप से काम करने आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा हासिल होती है।
रोवर लीडर डॉ अजय कुमार और रेंजर लीडर डॉ अर्चना वर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग किया। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों को टृैकिंग एवं साहसिक गतिविधियों नेतृत्व प्रशिक्षण टीम भावना अनुशासन प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न गतिविधियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






