
औरंगाबाद (बुलंदशहर )अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के सस्य विज्ञान विभाग और बुलंदशहर के क़ृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम नंगलाकरन में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने रवि फसलों की वैज्ञानिक खेती अपनाने पर जोर दिया।
गोष्ठी में प्राध्यापकों डॉ राजपाल सिंह एवं डॉ सिराजुद्दीन ने किसानों को विभिन्न रबी फसलों गैंहू चना मटर सरसों मसूर जौ की वैज्ञानिक खेती के विषय में जानकारी देते हुए उन्नत एवं प्रमाणित बीजों के चयन, भूमि की तैयारी बीज उपचार संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, सिंचाई प्रबंधन खरपतवार एवं कीट नियंत्रण कटाई के बाद प्रबंधन एवं विपणन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से उपयोगी सुझाव दिए।
गोष्ठी में सहायक खंड विकास अधिकारी कृषि महेश चंद्र ने किसानों से पराली ना जलाने का आग्रह करते हुए पराली प्रबंधन एवं बीज उपचार की जानकारी दी।
गोष्ठी में बी एस सी कृषि एवं एम एस सी सस्य विज्ञान के 80 छात्र एवं क्षेत्रीय कृषकों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया और विषय विशेषज्ञों से अनुभव साझा किए।
महाविद्यालय प्राध्यापक डॉ राजपाल सिंह ने बताया कि कृषि छात्रों को ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव दिलाने में सहायक इस गोष्ठी में कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर के डी वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इसका उद्देश्य जहां विद्यार्थियों को ग्रामीणों से और उनकी समस्याओं से रुबरु होने का अवसर दिलाना था वहीं दूसरी ओर कृषकों को अधिक उत्पादन और अधिक लाभ हेतु वैज्ञानिक सलाह उपलब्ध कराया जाना था।
अध्यक्षता ग्राम प्रधान मुकेश गौतम ने की। महावीर सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






