ग्रेटर नोएडा

जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में हुआ नवरात्रि महोत्सव 

ग्रेटर नोएडा:जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में कक्षा प्री नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने नवरात्रि महोत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सुंदर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया और उत्सव का आनंद लिया।

प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को नवरात्रि के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह पर्व शक्ति, भक्ति और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

इस आयोजन से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!