बागपत

बड़ौत में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती, निकाली गई 44वीं विशाल शोभायात्रा

बागपत (उत्तर प्रदेश) बड़ौत नगर में महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जन्म जयंती का समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अग्रवाल महासंघ बड़ौत एवं सकल अग्रवाल समाज बड़ौत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत महाराजा अग्रसेन जी की 44वीं विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था और उत्साह का परिचय दिया। नगर के कोताना रोड स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित समारोह का उद्घाटन समाजसेवी डॉ रामअवतार जिंदल ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने शिरकत की और महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल महासंघ बड़ौत के अध्यक्ष संजय गोयल (बैस्टो शूज वाले), महामंत्री एडवोकेट डॉ आकाश बंसल एवं कोषाध्यक्ष अकाउंटेंट प्रवीण कुमार गुप्ता ने समारोह में पहुंचे अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें भगवान की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। जयंती समारोह के उपरांत महाराजा अग्रसेन जी की 44वीं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकली शोभायात्रा वैष्णव धर्मशाला से होते हुए पंचवटी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। समारोह को सफल बनाने के लिए अग्रवाल महासंघ बड़ौत के अध्यक्ष संजय गोयल ने सभी सहयोगियों, सहयोगी संस्थाओं, महासंघ के पदाधिकारियों, सदस्यों व अग्रवाल समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने डॉ रामअवतार जिंदल, युगल किशोर गर्ग, अरविंद जिंदल, राजीव सिंघल, संदीप गर्ग, देवेंद्र गुप्ता, संजय कुमार गर्ग, सुनील मित्तल, अमन सिंघल, नवीन गुप्ता, राजीव गुप्ता, हर्ष अग्रवाल, अमित गोयल, रितिक कंसल, अरुण गोयल एवं प्रियांशु मित्तल सहित सभी सहयोगियों के योगदान की सराहना की। समारोह में महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, बागपत से कपिल गुप्ता, विवेक गोयल, विनोद गुप्ता एवं मनोज गोयल, खेकड़ा से सचिन गुप्ता उर्फ सन्नी, बड़ौत से हंसराज गुप्ता, शुभम जिंदल, सागर जिंदल, रविंद्र गुप्ता, मास्टर सचिन गुप्ता (सिंगर), सचिन गुप्ता (एलआईसी वाले), मुदित जैन, विनोद गोयल, रालोद नेता जमीरुद्दीन अब्बासी, दीपक जैन, वंदना गुप्ता, विकास गुप्ता, अनिल अरोड़ा, सचिन खोखर, रजनीश जैन सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर विवेक जैन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!