ग्रेटर नोएडा
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में हुई अभिभावक कार्यशाला

ग्रेटर नोएडा :जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में अभिभावकों के मार्गदर्शन हेतु विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता श्री कमलनीत सिंह ने बच्चों के पालन-पोषण, प्रभावी संवाद तथा उनकी भावनात्मक आवश्यकताओं को समझने पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।प्री-नर्सरी से कक्षा पाँच तक के अभिभावकों के लिए ‘रेजिंग होलिस्टिक किड्स’ तथा कक्षा छह से बारहवीं तक के अभिभावकों के लिए ‘अंडरस्टैंडिंग द लाइफ ऑफ अ टीनएजर’ विषय पर सत्र आयोजित किए गए।
कार्यशाला में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सत्रों का भरपूर आनंद उठाया।प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच सहयोग बढ़ाना तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना था।






