बुलन्दशहर

भाईदूज पर लगा वाहनों का भारी जमावड़ा

पुलिस ने मौके पर तैनात रहकर कड़ी मशक्कत कर कराया यातायात सुचारू

औरंगाबाद( बुलंदशहर )भाई बहन के प्रेम का प्रतीक भाईदूज पर्व धूमधाम से मनाया गया। भाई दूज पर बड़ी संख्या में बहिनों ने अपने भाईयों के यहां पहुंच कर भाईयों को तिलक लगाकर दौज भैट की। भाईयों ने अपनी बहिनों का आदर-सत्कार कर नेग देकर सम्मानित किया।
भाई दूज पर वाहनों का भारी जमावड़ा लगा। पुलिस उप निरीक्षक सचिन कुमार चाहर,उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र, कांस्टेबल सुमित कुमार, प्रशांत,व महिला आरक्षी नैन्सी एवं करिश्मा ने जहांगीराबाद चौराहे पर तैनात रहकर कड़ी मशक्कत करते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखी। थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने बुलंदशहर स्याना गढ़ स्टेट हाइवे पर यातायात सुचारू बनाए रखने हेतु भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया और निरंतर गश्त करते हुए यातायात सुचारू बनाए रखने में कामयाबी हासिल की।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!