एक शाम गोवर्धन बाबा के नाम कार्यक्रम में झूम उठे श्रृद्धालु
भोग आरती और प्रसाद वितरण कर हुआ समापन

औरंगाबाद( बुलंदशहर)श्री श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में गोवर्धन महोत्सव में गोवर्धन महाराज के भक्तों ने देर रात तक बाबा का गुणगान किया। भक्ति गीतों पर श्रृद्धालु जमकर थिरके।

नरेश वर्मा के मौहल्ला स्याना सिकंदरा स्थित आवास पर गोवर्धन पर्व के उपलक्ष्य में**एक शाम गोवर्धन बाबा के नाम**आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ रामकुमार वर्मा,नरेश वर्मा ने पूजा अर्चना करके किया। श्री श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में पंच रस्म अदायगी के उपरांत मंडल के लोकप्रिय स्थानीय गायक कलाकारों ने गोवर्धन महाराज का गुणगान किया। भक्ति गीतों पर श्रृद्धालु जमकर थिरके।
पवन सैनी, अजय गोयल, हिमांशु, ध्रुव कुमार वर्मा, राजेन्द्र पंसारी, सोनू सैनी कशिश सिंघल आदि ने भक्ति गीतों का अजब समां बांधा।
भोग लगाकर आरती उतार कर प्रसाद वितरण कर मध्य रात्रि में कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट ध्रुव कुमार ने किया। इस अवसर पर कैलाश कुमार अग्रवाल योगेश कुमार अग्रवाल भिखारी लाल वर्मा, अर्जुन वर्मा संजय वर्मा राकेश वर्मा राजेश गर्ग टीनू, लल्लू वर्मा विशाल कंसल गोलू वर्मा,नानू, सुमित, मयंक, प्रदीप वर्मा,टीटू सर्राफ, अंकुर, कुलदीप वर्मा सोना वर्मा, विवेक, हर्ष, प्रवीण,आशीष, प्रमोद कुमार कपिल कुमार रूद्र अग्रवाल, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे,
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






