दनकौर पीएचसी में स्वास्थ्य शिविर, 250 मरीजों की हुई जांच
124 एचआईवी टेस्ट किए, तीन सैंपल इंडिटर्मिनेंट मिले

बिलासपुर: दनकौर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एमओआईसी डॉ. अशोक के निर्देशन में आयोजित शिविर में 250 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श लिया।
शिविर में एएनसी एवं सामान्य ओपीडी के माध्यम से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान 124 एचआईवी टेस्ट किए गए, जिनमें तीन सैंपल इंडिटर्मिनेंट पाए गए। वहीं 40 मरीजों की विभिन्न लैब जांच की गई। इनमें हीमोग्लोबिन, मलेरिया, टाइफाइड, हेपेटाइटिस बी, शुगर एवं यूपीटी आदि की जांच शामिल रही।
शिविर को सफल बनाने में पीएचसी के डॉ. हरिओम, फार्मासिस्ट श्रृंखला, रूपकौर तथा कर्मचारी अंजू, हरिओम प्रकाश, दीपक कौशिक, रवि, नीरज और शैली का विशेष योगदान रहा। क्लीनिकल स्टाफ में राहुल वार्ड ब्वाय, रमेश, रविश सिंह एवं अजय भी मौजूद रहे। इसके अलावा डॉ. विनीत सक्सेना के नेतृत्व में जीआईएमएस अस्पताल की टीम ने भी शिविर में सहभागिता की।
शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
रिपोर्टर घनश्याम पाल






