श्याम संकीर्तन महोत्सव में बही अमृत वर्षा ,खाटूश्यामजी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
भव्य अलौकिक श्याम दरबार में हजारों नर नारियों ने लगाई हाजिरी

औरंगाबाद (बुलंदशहर)श्री श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल एवं श्री श्याम मित्र मंडल औरंगाबाद के तत्वावधान में मंगलवार की सायं नागेश्वर मंदिर के मैदान में भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। श्याम बाबा के भव्य अलौकिक दरबार में दर्जनों गणमान्य अतिथियों के साथ साथ हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी हाजिरी लगाते हुए अखंड ज्योति को श्रृद्धा पूर्वक नमन किया और श्याम बाबा के दरबार में अपनी अरदास लगाई। छप्पन भोग इत्र वर्षा मोरछडी और अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे।

लगातार पांचवें वर्ष आयोजित महोत्सव का शुभारंभ श्री श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल के सेवादार अमन गिरी ने सपरिवार पूजा अर्चना करके बाबा की अखंड ज्योति प्रचण्ड करके किया। बाबा के सेवादारों सचिन अग्रवाल सोनू और तुषार सोनी ने दरबार में लोगों से पूजन कराने में सहयोग किया। दरबार में हाजिरी लगाने वालों में भाजपा जिला महामंत्री दीपक दुल्हैरा, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी, अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार शिवा विजय, अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी जताते आ रहे सारांश मिश्रा, मुदित गोस्वामी, नागेश्वर मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री,आदि दर्जनों गणमान्य लोगों के साथ हजारों नर नारी शामिल रहे। आयोजकों ने महिलाओं और पुरुषों के बैठने और दरबार में हाजिरी लगाने हेतु अलग-अलग इंतजाम किया हुआ था।
पंच रस्म अदायगी के उपरांत गुड़गांव से पधारे हर्ष सैनी ने भक्ति गीतों का अजब समां बांधा। श्याम प्रेमियों ने भक्ति गीतों का भरपूर आनंद लिया और भक्ति रस में डूबते-उतराते हुए जमकर थिरके। महिलाओं ने भी झूमते गाते भक्ति गीतों का भरपूर आनंद उठाया। जयपुर से आए आयुष सोमानी ने हजारों श्रद्धालुओं को अपने सुमधुर गीतों से बांधकर रख दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में गुलावठी, जहांगीराबाद, सिकंदराबाद गाजियाबाद बहादुरगढ़ स्याना आदि के श्याम मित्र मंडल सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। छप्पन भोग, अलौकिक श्रंगार इत्र वर्षा मोर्चरी अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे।मंच संचालन सोनू सैनी ने किया।
आयोजकों ने आगंतुक अतिथियों,बाहर से आये श्याम मित्र मंडल सदस्यों, पत्रकारों आदि को पटका पहना कर श्री श्याम बाबा का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मंडल के सेवादार कैलाश कुमार अग्रवाल सतीश सिंघल डॉ विनोद कुमार अग्रवाल योगेश कुमार अग्रवाल अजय गोयल , पंकज अग्रवाल मयंक गोयल अभिषेक सिंघल, विशाल कंसल हनी अग्रवाल अमन गिरी सचिन अग्रवाल शरद वर्मा तुषार कशिश सिंघल राजीव गुप्ता अमन गोयल यश गौरव गुप्ता नैतिक दीपांशु नरेश हिमांशु लव, नितिन पवन सैनी रुपेंद्र चावला सचिन लोधी सोनू सोनी अशोक गिरी, अंकुर अग्रवाल नीरज अग्रवाल आदि ने व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।
भोग रस्म अदायगी अजय गोयल की संपन्न कराई। आरती और प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






