बुलन्दशहर

स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में अवनी चौधरी अव्वल 

नेशन पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में अवनी चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि गौरी ने द्वितीय तथा निया बंसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में कहानी सुनाने की कला, भाषा कौशल,रचनात्मकता, आत्म विश्वास एवं मंच पर अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की छमता का विकास करतीं हैं।

कक्षा एक व दो के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बाल सुलभ अंदाज में मन मोहक कहानियां सुनाते हुए सभी को मोह लिया।

निर्णायक मंडल ने प्रथम स्थान पर अवनी चौधरी,दक्ष,सान्वी वर्मा, निशांत सिंघल को द्वितीय स्थान पर गौरी व युवराज सिंह को तथा तृतीय स्थान पर निया बंसल फौजिया एवं अंश वर्मा को चुना।

निर्णायक मंडल में उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी लोकेश वर्मा बबीता सिंह शामिल रहे।

विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!