श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य सकीर्तन का हुआ आयोजन

जहाँगीरपुर:कस्बे में गुरुवार को पुरानी अनाज मण्डी में श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर छठवाँ भव्य खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल और राजेश गर्ग रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य अतुल कृष्ण महाराज के द्वारा विधि विधान कराया गया।
भजन गायक दीक्षा शर्मा आगरा और धुर्व लाडला वृन्दावन ने सुन्दर सुन्दर भजन गाकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा और श्याम बाबा के 60 फुट ऊंचे दरबार आकर्षण का केंद्र रहा।संकीर्तन सुनने के लिए कस्बे और क्षेत्र के हजारों की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दीप प्रज्वलित कर्ताओं में सागर शर्मा एडवोकेट,गजेन्द्र मीणा चेयरमैन जहाँगीरपुर और विकास भारद्वाज शामिल रहे।कार्यक्रम के समापन पर पंचमेवा प्रसाद सभी भक्तजनों को वितरित किया गया।
श्री श्याम सेवा समिति के पदाधिकारियों में अंशुल मंगला,हिमांशु कौशिक, राहुल बंसल,राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, टिल्लू गर्ग,मोहित गर्ग,शिवम गर्ग,मोनू शर्मा, पंछी वर्मा,आयुष अग्रवाल, आकाश महाराज जी(अटारी बाले), रिषभ अग्रवाल, शालू अग्रवाल, कुलदीप शर्मा केडी, रोहित अग्रवाल, मुनेश अग्रवाल, शिवम गर्ग आदि के द्वारा सहयोग किया गया। खाटू श्याम संकीर्तन की सुरक्षा के लिए जहाँगीरपुर चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह, एसआई रमाकांत मिश्रा अपने पुलिस बल के साथ संकीर्तन के समापन तक मौजूद रहे।
रिपोर्टर कृष्णा वत्स






