भाकियू(कृषक) ने मझावली जगनपुर लिंक रोड के सम्बन्ध मे ज़िलाधिकारी के साथ की बैठक

ग्रेटर नोएडा:आज भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय सचिव ऋषिपाल कसाना के नेतृत्व में ज़िलाधिकारी मेधा रूपम से जिला मुख्यालय मे बैठक की इस सम्बन्ध में सगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की मझावली जगनपुर लिंक रोड के सम्बन्ध मे बैठक मे ज़िलाधिकारी ने निर्माण मे देरी के लिए PWD के अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है अगर एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू नही किया तो सम्बन्धित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा सगठन ने इस रोड को बनने मे हो रही देरी पर नाराज़गी जताई इस सम्बन्ध में सगठन के ज़िलाध्यक्ष विक्रम भाटी ने कहा की 10% भूखंड बैकलीज एवं रोज़गार सहित किसानों की लंबित मागो को जल्द से जल्द निस्तारण किया जाने का आश्वासन दिया है,
इस मौके पर कृष्ण नागर ऋषिपाल कसाना ,सतपाल नागर सरजीत नागर अनिल नागर विक्रम भाटी मनीष शर्मा एडवोकेट विपिन भाटी ,विनोद भाटी , यासीन खान सहित आदि लोग मौजूद रहे!






