बुलन्दशहर

खाटूश्यामजी जन्मदिन पर शोभना सैनी ने महादेव का किया अद्भभुत श्रंगार 

शिवलिंग पर साकार कर दिये श्याम बाबा 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )शोभना सैनी ने श्याम बाबा के जन्मदिन पर महादेव के शिवलिंग पर अद्भभुत श्रंगार कर श्याम बाबा के अलौकिक दर्शन कराये।

मंदिर पहुंचे श्रद्धालु शिवलिंग पर खाटूश्यामजी का स्वरूप देख भाव विभोर हो गए।

प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित शिवलिंग पर शुक्रवार को भावसी रोड़ निवासी शोभना सैनी ने गुलाब और गैंदे के फूलों से खाटूश्यामजी का स्वरूप आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया। शुक्रवार को श्याम बाबा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह अद्भुत साज सज्जा की गई।

विदित हो कि शोभना सैनी पूर्व में भी अनेक अवसरों पर नागेश्वर मंदिर में अपनी मेहनत सेवा भावना और श्रृद्धा पूर्वक साज सज्जा करतीं आ रही हैं। दर्शकों ने मुक्तकंठ से अनोखे अंदाज में हुए श्रंगार को सराहा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!