ग्रेटर नोएडा

ब्लॉक बिसरख व दनकौर – स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अन्तर्गत जीवन कौशल शिक्षा एवं क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का समापन

ग्रेटर नोएडा:स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अन्तर्गत जीवन कौशल शिक्षा एवं क्षमता संवर्धन हेतु ब्लॉक बिसरख की बालिका शिक्षा कार्यशाला का समापन जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट व दनकौर ब्लॉक दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में किया गया।

कार्यशाला का आयोजन बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता एवं बालिका शिक्षा समन्वयक विनय प्रकाश सिंह तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी यशपाल सिंह तथा पोप सिंह के नेतृत्व में किया गया। आज के मुख्य अतिथि अरविंद कुमार भट्ट जीएल बजाज प्रोफेसर रहे । कार्यशाला में सक्सेस स्टोरी एवं बालिकाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रयासों को संकलन करना एवं प्रेरित करना तथा आत्मरक्षा के गुण सीखना वीरांगना पोर्टल के बारे में बताया गया।

कार्यशाला की मास्टर ट्रेनर अर्चना पाण्डेय एवं ज्योतिर्मयी पाण्डेय रहीं। अर्चना पाण्डेय द्वारा वीरांगना पोर्टल एवं टूल 10 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आज समापन के दौरान मिशन शक्ति फेस 6 में 6 विद्यालयों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र दिए गए जूनियर हाई स्कूल इटहरा गीता सिंह, कंपोजिट विद्यालय परथला खंजरपुर मंजू लता सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय खुदना खुर्द अर्चना तेवतिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर रंजू पांडेय, कंपोजिट विद्यालय छालेरा शिखा, कंपोजिट विद्यालय वाजिदपुर रीना सिंह को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी यशपाल सिंह ने सुगमकर्ताओं को विद्यालय में बालिकाओं के भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित किया गया। , जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) विनय प्रकाश सिंह ने कार्यशाला में टूल 10 उपयोगिता के बारे में एवं उसे भरने के लिए प्रेरित किया। आत्मरक्षा एवं वीरांगना पोर्टल के महत्व के बारे में जानकारी दी एवं इस प्रशिक्षण के बाद सभी अपने विद्यालयों में पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे ऐसी आशा व्यक्त की एवं सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिए गए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। पायल भारती मास्टर ट्रेनर, एआरपी आरती कुलश्रेष्ठ, मनीषा, सारिका उपस्थित रहे,शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रिपोर्टर भगवत प्रसाद शर्मा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!