ग्रेटर नोएडा

ग्रेनो स्टेडियम में महान स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक की लगाई जाए बड़ी प्रतिमा

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में बनें शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर विजय सिंह पथिक जी की बड़ी प्रतिमा लगवाने हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष (युवा) गौरव भाटी के नेतृत्व में एसडीएम जितेंद्र गौतम को ज्ञापन सौंपा।।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा शहर में शहीद विजय सिंह पथिक के नाम से स्टेडियम बनाया गया है। स्टेडियम में महान स्वतंत्रता सेनानी,वरिष्ठ पत्रकार,साहित्यकार,अहिंसा वादी,क्रांतिकारी वीर विजय सिंह पथिक की स्टेडियम में एक बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाए। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि उसी के साथ उनके द्वारा भारत को आजाद करने में उनकी जो महत्वपूर्ण भूमिका रही है वह भी एक शिलापट्ट पर दर्शाईं जाए ताकि विभिन्न देशों से खेल के क्षेत्र में आने वाली टीमें एवं स्थानीय लोग उनके इतिहास को पढ़कर गौरवान्वित महसूस कर सकें।

इस दौरान चौधरी प्रवीण भारतीय गौरव भाटी दुलीचंद नागर कपिल भाटी नीरज भाटी रणधीर सिंह नागर पिंटू मास्टर जी सागर भाटी आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!