किसान एकता महासंघ ने 21 अगस्त को वीवो कंपनी पर होने वाले धरना प्रदर्शन को किया स्थगित

दनकौर किसान किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व में वीवो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर होने वाले धरना प्रदर्शन को डीसीपी रवि शंकर निम एवं रबुपुरा कोतवाल शयाम बाबू शुक्ल व गौर यमुना सिटी चौकी इंचार्ज आशिष कुमार यादव के अनुरोध पर स्थगित कर दिया गया जल्द ही सभी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया,
इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द सेक्रेटरी ने बताए स्थानीय युवाओं के रोज़गार की समस्याओं को लेकर पिछले 13 अगस्त को वीवो कंपनी पर ज्ञापन दिया गया था ज्ञापन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोज़गार देने कि मांग कि गयी थी कल 21 अगस्त को धरना प्रदर्शन होने वाला था लेकिन पुलिस प्रशासन एवं विवो कम्पनी के अधिकारियों के अनुरोध पर वीवो कंपनी पर होने वाले धरना प्रदर्शन को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है जल्दी ही युवाओं को रोज़गार एवं अन्य किसानो की समस्याओं के संबंध में यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी अगर समाधान नहीं हुआ तो रोजगार को लेकर वीवो कंपनी पर एक बडा आंदोलन किया जाएगा है,
इस मौके पर रमेश कसाना,बलजीत हवलदार, मास्टर इंद्र पाल सिंह,अमित नागर,गजराज कसाना, अरविंद सेक्रेटरी, मोनू कसाना आदि लोग उपस्थित रहे,






