जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में आयोजित किया मानसून मैनिया सांस्कृतिक उत्सव

ग्रेटर नोएडा:जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के पूर्व-प्राथमिक विभाग द्वारा “मानसून मैनिया : सांस्कृतिक उत्सव” का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे रंग-बिरंगे छातों और सुंदर वर्षा-वस्त्रों में बेहद आकर्षक नजर आए।
बच्चों ने मानसून की सुंदरता और उमंग को अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। रंग-बिरंगे छाते, वर्षा-वस्त्र और बच्चों की प्यारी प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर को खुशनुमा वातावरण से भर दिया। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया डॉ. रेनू सहगल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सुंदर प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सहभागिता और आनंदपूर्वक सीखने की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।
“मानसून मैनिया : सांस्कृतिक उत्सव” नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आनंद, उत्साह और रंगों से भरा एक यादगार आयोजन रहा।






