भक्ति में शक्ति:बेड़ा माँ गंगोत्री का जल लेने रवाना हुई टोली ने हर हर महादेव नारों की गूंज के साथ भक्तों ने झाला पर डाला पहला पड़ाव

दनकौर:हर वर्ष की भांति इस साल भी सैकड़ो भक्तों ने 27 जुलाई को हर हर महादेव, जय महाकालेश्वर जय गंगे मां के नारों की गूंज के साथ अनिल शर्मा (गुरु जी) दनकौर का बेड़ा माँ गंगोत्री का जल लेने के लिए रवाना किया था जो आज कांवड़ ले कर पहले पड़ाव झाला पर रुके हैं।
बेड़े में अनिल गुरु जी,रणजीत नगर,नीरज नागर, गौरी नागर,ललित नागर जीते मुक्कदम सचिन कसाना,काकू ,कृष नागर, मोनू कसाना आदि है। टोली मे प्रेम चंद , लाला, कलुआ हलवाई है,J P गाड़ी के ड्राइवर भी साथ चल रहे हैं, 
भक्ति में शक्ति: कहते हैं ईश्वर के बिना पत्ता भी नहीं हिलता ,भोले चाहे तो क्या नहीं हो सकता जिसे वह बुलाना चाहे तो उसके भक्त के रास्ते में चाहे आए हजारों रुकावट वह रुक नहीं सकता पिछले वर्ष की साक्षात घटना मुझे आज भी याद है जब अनिल गुरुजी का स्वास्थ्य पूर्णरूपेण खराब था डॉक्टरों की देखरेख में चल रहे इलाज के कारण डॉक्टरों ,परिवार के सदस्यों ,सभी शुभचिंतकों व साथ जाने वाले भक्तों ने भी अनिल गुरुजी से इस यात्रा के लिए मना किया था और वह मान भी गए थे पर कहते हैं कि भोले की लीला को किसने जाना है जिस भक्त के मन में हो लगन उसकी सभी रुकावट खत्म हो जाती है यही हुआ अनिल गुरुजी के साथ कोई भी रुकावट नहीं आई काम और निकाल पड़े बम बम भोले के साथ और अपने भक्तों के साथ पैदल कावड़ यात्रा कर बेड़ा माँ गंगोत्री का जल लाकर द्रोण नगरी में स्थित द्रोणाचार्य मंदिर पर चढ़ाया था, ऐसे हैं मेरे भोले, प्रभु इन सभी भक्तों की यात्रा शुभ हो,





