दनकौर

सम्मान: दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज चौहान हुए सम्मानित

यमुना एक्सप्रेस वे पर राजस्थान जा रहे एक परिवार को निशाना बनाकर मारपीट एवं लूट की वारदात का सफल खुलासा करने वाली दनकौर पुलिस को किया गया सम्मानित

दनकौर: प्राप्त समाचार के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे पर राजस्थान जा रहे एक परिवार को निशाना बनाकर मारपीट एवं लूट की, इस वारदात के सफल खुलासा करने वाली दनकौर पुलिस की कार्यशैली को लेकर क्राइम कंट्रोल एवं मानव अधिकार संघ के पदाधिकारियों ने सराहना करते हुए जेवर विधान सभा के अध्यक्ष अनिल गोयल के नेतृत्व में दनकौर कोतवाली पहुंच कोतवाली प्रभारी मनोज चौहान, एस,एस,आई सोहन पाल को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया,

इस अवसर पर क्राइम कंट्रोल एवं मानव अधिकार संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश गर्ग जेवर विधानसभा के अध्यक्ष अनिल गोयल ,मंत्री मयंक भारद्वाज, व्यापारी नेता संदीप जैन, अंतराष्ट्रीय वैश्य संगठन के नगर अध्यक्ष विकास गोयल, मंत्री वैभव मित्तल, सहित कई सामाजिक एवं संगठनात्मक पदाधिकारी मौजूद रहे,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!