
औरंगाबाद (बुलंदशहर )ग्राम सुरजावली में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर विशेष श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने अपने लोकप्रिय जननायक को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गजराज सिंह प्रधान ने बाबू कल्याण सिंह के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर,माल्यार्पण करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि बाबू कल्याण सिंह अमर हैं । उन्होने मुख्यमंत्री के रूप में जिस निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने का कार्य किया वो अविस्मरणीय और बेमिसाल है। राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण में सहयोग कर उन्होने जन जन तक अपनी लोकप्रियता और रामभक्त की पहचान बनाई। सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण प्रदान कर राममंदिर निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान किया ।
इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने बाबूजी को श्रृद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दो मिनट का मौन रखकर दी।
इस अवसर पर ब्रह्म सिंह, वीरेंद्र लोधी राहुल सिंह सुनील लोधी देव ऋषि लोधी गौरव सिम्पी,भोला, प्रेमपाल हिमांशु देवदत्त विनय बददन बाबा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






