ग्रेटर नोएडा
भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

ग्रेटर नोएडा:भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के सचिव आलोक गोयल ने बताया भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा द्वारा समविलय विधालय बिरोंडा ग्रेटर नोएडा में 80 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया । 
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई । विधालय में पढ़ रहे छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
परिषद द्वारा पढ़ रहे 300 बच्चो को लड्डू, फ्रूटी , चिप्स और बिस्किट आदि वितरित किये गए । जिन्हें पाकर सभी बच्चे ख़ुशी से झूम उठे ।
कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष मुकुल गोयल , आलोक गोयल , आशुतोष गुप्ता , अनूप वर्मा , गिरीश गुप्ता , किरन गुप्ता ,पदमा वर्मा , विधालय की प्रधानाचार्य सावित्री गुप्ता व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे । बिरौंडा गांव से चैनपाल प्रधान जी भी उपस्थित रहे ।






