दनकौर

सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

दनकौर: आज सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल दनकौर गौतम बुद्ध नगर में 80 वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम प्रबन्ध समिति के सदस्य महेश चन्द वर्मा की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि संदीप कुमार मांगलिक (पूर्व छात्र परिषद दनकौर इकाई के अध्यक्ष)   की उपस्थिति में आयोजित किया गया, प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी ने बताया कि आज झण्डा फहराने का कार्य भी दोनों के द्वारा किया गया,

मुख्य अतिथि संदीप कुमार मांगलिक  ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं आप सभी सपरिवार बहुत बहुत स्वस्थ रहें सुखी रहें इस देश की आजादी को संभाल कर रखें आप सब बड़े होकर देश सेवा करे मुख्य वक्ता  नरेन्द्र कुमार शर्मा जी ने कहा कि हमकों आजादी मिली है बहुत कठिनाइयों से मिली है अब इस आजादी को संभाल कर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है हम सब अच्छे कार्य करेंगे जिससे देश का नाम रोशन हो कु बंशीका  ने सफल संचालन किया भैया बहिनों ने बहुत से कार्यक्रम में भाग लिया प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी ने पंच परिवर्तन के बारे में बताया इस अवसर पर सभी आगंतुकों को पंच परिवर्तन की पुस्तक का वितरण  नरेन्द्र कुमार शर्मा जी ने किया

अध्यक्ष  महेश चन्द वर्मा जी ने बताया कि जीवन में अच्छे कार्य करने वाले सुखी रहते हैं इसीलिए अच्छे कार्य देश सेवा के कार्य करते रहना चाहिए प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा जी ने सभी का हार्दिक आभार प्रकट किया पूर्ण वन्दे मातरम के साथ कार्यक्रम की पूर्णता की गई

इस अवसर पर द्रोण रथ व ग्लोबल न्यूज 24×7 के मुख्य सम्पादक ओम प्रकाश जी गोयल तथा राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के जिला टोली के सेवा प्रमुख प्रबन्ध समिती के सदस्य  मनीष कुमार राजपूत जी  हरि प्रकाश जी शर्मा पूर्व छात्र  निखिल कुमार सिंघल जी रहे इस कार्यक्रम में कु शिवानी जी कु चाहत जी कु बंशी जी कु कोमल जी कु शिवानी जी श्री मति नीतू सिंह जी कु भावना जी आदि शामिल हुए

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!