किसानों के मुद्दों को लेकर भाकियू (कृषक) ने की प्रेस कांफ्रेंस

ग्रेटर नोएडा: आज किसानों के मुद्दों को लेकर भाकियू (कृषक) ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की 64.7 की स्वीकृति से ख़ुशी है और उन्होंने जनप्रतिनिधिओं का धन्यवाद किया इसी समझौते का दूसरा पहलू शेष 4% भूखंड की स्वीकृति ना होने पर किसानों में दर्द भी है, हम आशा करते है जल्द ही सासन किसानों को शेष 4% की भी स्वीकृति हो
संगठन के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री विजय भाटी मायचा ने कहा किसानो की बैकलीज जो 15 साल से लंबित हैं उसमे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ग़लत नीति के कारण असफलता मिली हैं
शेष जो आबादी के दसको से उनका जल्द से जल्द निस्तारण किया जाना चाहिए , उन्होंने कहा कि न्यू नोएडा में मुवावजे के साथ ही किसानो को 10% भूखंड आवंटित किए जाएँगे जल्द ही हम जागरूकता अभियान शुरू कर किसनों को उनके हक के प्रति जागरूक करेंगे
ज़िला अध्यक्ष विक्रम भाटी ने बताया कि 1997से और 2001 के बीच जिन किसानो की भूमि का अधिग्रहण हुआ है उनको भी 64.7व 10% भूखंड आवंटित किए जाए
उन्होंने कहा की गांव ऐंच्छर ,कासना,हल्दोन व गुजरपुर के किसानों की सासन से 10% भूखंड देनी की पोलासी अप्रूव्ड है लेकिन ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण तब भी भूखंड नहीं देना चाहता
ऐंच्छर के 26 रुपये अतिरिक्त प्रतिकर पर किसानों को हर रोज पिछले 30 वर्ष से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण चक्कर कटवाता रहा है
प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल नागर ने बताया की कल एनपीएसएल कार्यालय पर किसानों की बिजली की समस्या को लेकर बड़ी वार्ता होगी और उन्होंने बताया की आने वाली 22 अक्टूबर को यमुना प्राधिकरण पर विशाल किसान महापंचायत होगी
आज की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर, राष्ट्रीय संचार मंत्री विजय भाटी मायचा ,प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल नागर, जिला अध्यक्ष विक्रम भाटी ,आशीष नागर ललित भाटी परवीन भाटी यासीन खान आदि किसान मौजूद रहे






