किसान एकता महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने चौ सुबोध कुमार व प्रदेश प्रवक्ता राजेश्वर भाटी

ग्रेटर नोएडा: किसान एकता महासंघ की बैठक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्ण नगरी मे बी-255 मे चौ सुबोध कुमार के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ रमेश कसाना के सानिध्य मे सम्पन्न हुई इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष चौ अरविन्द सेकेट्री ने बताया बैठक में क्षेत्रीय किसानों की प्राधिकरण से संबंधित समस्याओं एवं अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा हुई बैठक में संगठन का विस्तार किया गया जिसमें चौधरी सुबोध कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष व राजेश्वर भाटी को प्रदेश प्रवक्ता तथा संजीव चौधरी को जिला अध्यक्ष अलीगढ़ मनोनीत किया गया इनके अलावा अन्य कई लोगों को संगठन में सदस्यता दिलाई गयी,
इस मौक़े पर चौ रमेश कसाना, पपू प्रधान ,बलजीत हवलदार ,अमित नागर ,मास्टर इदरपाल सिंह ,बलजीत हवलदार ,अरविन्द सैकेटरी गजराज कसाना ,विकल नागर,सुरेंद्र नागर ,कर्मवीर भाटी,मलखे नागर ,जोगेंद्र कसाना, रज़्ज़ाक़ ठेकेदार, हर्ष क़साना सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे






