ग्रेटर नोएडा

जीबीयू में डेटा विजुअलाइजेशन डैशबोर्ड बैटल का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (एसओआईसीटी) के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग ने आईबीएम और करियर कैटलिस्ट क्लब के सहयोग से इंटरनेशनल गेस्ट हाउस स्थित ऑडिटोरियम में आईबीएम-जीबीयू संयुक्त डिग्री कार्यक्रम के द्वितीय वर्ष (2025–29 बैच) के विद्यार्थियों के लिए डेटा विजुअलाइजेशन डैशबोर्ड बैटल का आयोजन किया।

आईबीएम के विशेषज्ञ अमन बख्शी, मैनेजर (इंस्टीट्यूशनल एंड इंडस्ट्री एंगेजमेंट्स), ने विद्यार्थियों को आईबीएम कॉग्नोस एनालिटिक्स के माध्यम से डेटा विश्लेषण, इंटरैक्टिव डैशबोर्ड निर्माण और डेटा आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी विश्लेषणात्मक क्षमता, रचनात्मकता और डेटा को उपयोगी जानकारी में बदलने के कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के समापन पर एसओआईसीटी के डीन डॉ. अर्पित भारद्वाज, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. आर. बी. सिंह, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका गोयल तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डॉ. आकाश कुमार की उपस्थिति में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. राजू पाल ने करियर कैटलिस्ट क्लब के छात्र समन्वयकों के सहयोग से किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!