दनकौर

श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलिज में आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

दनकौर:आज श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलिज, दनकौर, गौतम बुद्ध नगर में आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तिम दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन अत्यंत उत्साह, ऊर्जा एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रातः 10ः00 बजे कॉलिज के सचिव  रजनीकान्त अग्रवाल, प्राचार्य डॉ0 गिरीश कुमार वत्स के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी शारीरिक क्षमता, खेल कौशल, अनुशासन तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अन्तिम दिन आयोजित प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नलिखित रहे:-

बालिका वर्ग:-

1600 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) :- प्रथम स्थान: शिवानी, बी0कॉम0 पंचम सेमेस्टर द्वितीय स्थान: रितिका नागर, बी0एससी0 प्रथम सेमेस्टर, तृतीय स्थान: रितिका शर्मा, बी0एससी0 प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

भाला फेंक:- प्रथम स्थान: शिवानी, बी0कॉम0 पंचम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान: प्रिया बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर, तृतीय स्थान: रीना बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

 खो-खो:- प्रथम स्थान- बी0ए0टीम द्वितीय स्थान: बी0कॉम0 टीम ने प्राप्त किया।

बेंड मिंटन डबल:- प्रथम स्थान: तनु व खुशी, बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान: अंजलि व रीतिका शर्मा बी0एससी0 प्रथम सेमेस्टर, तृतीय स्थान: प्रिया व मनु बी0ए0 पंचम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

बालक वर्ग:-

400 मीटर दौड़:- प्रथम स्थान: मोहित, बी0कॉम0 प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान: हरिओम, बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर, तृतीय स्थान: सौरभ नागर, बी0कॉम0 प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

3000 मीटर दौड़:– प्रथम स्थान: रितिक कुमार, बी0सी0ए0 प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान: विष्णु भाटी, बी0एससी0 तृतीय सेमेस्टर, तृतीय स्थान: अभिजीत कुमार, बी0ए0 पंचम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

भाला फेंक:- प्रथम स्थान: राजीव बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान: अनुज बी0कॉम0 प्रथम सेमेस्टर, तृतीय स्थान: अंकित सागर, बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

बेंडमिंटन (डबल):- प्रथम स्थान: अहान शर्मा व आतिश बी0एससी0 प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान: अमित व अभिजीत बी0ए0 पंचम सेमेस्टर, तृतीय स्थान: हरिओम व अंकित शर्मा बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

कबड्डी:- प्रथम स्थान: बी0ए0 द्वितीय स्थान: बी0बी0ए0 व बी0सी0ए0 ने जीत दर्ज की।

अन्तिम दिन की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खेल मैदान पर प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आपसी सहयोग, टीम भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार वातावरण रहा। प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों एवं शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया।

कॉलिज सचिव  रजनीकांत अग्रवाल  ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी खेल गतिविधियों में निरंतर सहभागिता के लिए प्रेरित करते हुये कहा कि खेल-कूद से विद्यार्थियों शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है।

प्राचार्य डॉ0 गिरीश कुमार वत्स जी ने कहा कि कॉलिज में आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई। प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित विभिन्न खेल स्पर्धाओं ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान किया।

साथ की त्रिदिवसीय खेल महोत्सव में एथलीट चैम्पियन बालिका वर्ग में काजल पुत्री श्री देव ऋषि, बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर ने 15 में से 15 अंक प्राप्त कर चैम्पियन ट्रॉफी अपने नाम की तथा बालक वर्ग में रितिक पुत्र श्री संजय शर्मा बी0सी0ए0 तृतीय सेमेस्टर ने 15 में से 14 अंक प्राप्त कर चैम्पियन ट्रॉफी अपने नाम की। अन्त में कॉलिज परिवार की ओर से सभी विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, सहायक आचार्यगण एवं गैर-शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण क्रमशः डॉ0 राजीव उर्फ पिन्टू, श्री अमित नागर, डॉ0 प्रीति रानी सेन, श्रीमती शशि नागर, डॉ0 रश्मि जहाँ, डॉ0 देवानन्द सिंह, डॉ0 कोकिल, डॉ0 प्रशान्त कन्नौजिया, डॉ0 सूर्य प्रताप राघव, डॉ0 नाज़ परवीन, डॉ0 अजमत आरा, श्रीमती प्रीति शर्मा, श्री इन्द्रजीत सिंह, डॉ0 संगीता रावल, डॉ0 निशा शर्मा, डॉ0 रेशा, श्री महींपाल सिंह, कु0 चारू सिंह, श्रीमती सुनीता शर्मा, कु0 रूचि शर्मा, श्री अखिल कुमार, डॉ0 युधिष्ठिर कुमार, श्री रिषभ शर्मा, श्री अजय कुमार, श्री करन नागर, श्री पुनीत कुमार गुप्ता, श्री रामकिशन सिंह, श्री विनीत कुमार, श्री अंकित नागर, श्री रनवीर सिंह, श्री मीनू सिंह एवं श्री ज्ञान प्रकाश सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। उनकी सकारात्मक उपस्थिति एवं सहभागिता ने कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की। अन्त में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!