बुलन्दशहर

असहाय दलित बेसहारा विधवा की मदद को आगे आये समाजसेवी 

पति की असामायिक मौत से बेबस के घर पहुंचाया घरेलू सामान राशन वस्त्र रोजमर्रा का सामान 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )समाजसेवियों ने दलित बेसहारा विधवा महिला को जरुरी घरेलू सामान राशन वस्त्र रोजमर्रा का सामान प्रदान कर मानवीय संवेदना का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।

चामुंडा मंदिर कमेटी अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष जवाहरलाल सैनी,गोदराम सैनी और गीता देवी ने गांव चरौरा मुस्तफाबाद निवासी स्वर्गीय सूरज जाटव की विधवा पूनम को शनिवार को दो कंबल तीन गद्दे,चावल चीनी, तीन तरह की दालें, सरसों तेल, साबुन उसके बच्चों को जूते महिला को गर्म जर्सी शाल जूते आदि घरेलू सामान देकर आर्थिक मदद कर अत्यंत सराहनीय कदम उठाया।

बताया जाता है कि सूरज की लगभग एक पखवाड़े पहले बीमार होने के चलते असामायिक मौत हो जाने के कारण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। जानकारी मिलने पर समाजसेवियों ने पूनम और उसके तीन लड़के और एक लड़की के लिए जरुरी घरेलू सामान राशन वस्त्र रोजमर्रा की चीजें लाकर मदद की।उनके इस सेवा भाव की गांव वालों ने भरपूर सराहना की

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!