दनकौर

मैक्सविन पब्लिक स्कूल जहाँगीरपुर में ICONIC G.K. Competition की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

जहाँगीरपुर: मैक्सविन पब्लिक स्कूल जहाँगीरपुर में आज 6th ICONIC G.K. Competition की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

ICONIC G.K. के डायरेक्टर  नरेन्द्र कुमार जी ने बताया कि यह परीक्षा बुलन्दशहर व गौतमबुद्ध नगर जिलों के अन्तर्गत आने वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई।

प्रथम पाली में प्राइमरी, जूनियर व सीनियर वर्ग के 442 विद्यार्थियों ने तथा द्वितीय पाली में 452 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार कुल 894 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

डायरेक्टर  नरेन्द्र कुमार  ने बताया कि मैक्सविन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक श्री योगेन्द्र सैनी व प्रधानाचार्य श्री ज्ञानचन्द्र शर्मा जी ने परीक्षा को सम्पन्न कराने में बहुत अच्छी व्यवस्था की और विद्यालय के स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।

विद्यालय के प्रबन्धक श्री योगेन्द्र सैनी जी ने बताया कि परीक्षा काफी शांतिपूर्वक संपन्न हुई और उन्होंने परीक्षा में बैठने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय से श्री प्रभात शर्मा, रिंकू शर्मा, चरण सिंह भाटी, नीरज, राणा, कुलदीप, प्रियंका शर्मा, उषा, लता चौधरी, मनोहर तथा अन्य स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा,

रिपोर्टर कृष्णा वत्स

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!