बुलन्दशहर

सांप के काटने से बालक की मौत 

नेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा सात का छात्र था, विद्यालय ने किया शोक में अवकाश घोषित 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )ग्राम मूढ़ी बकापुर में एक चौदह वर्षीय बालक की सांप के काटने से अस्पताल में उपचार के दौरान दुखद मौत हो गई। मृतक कस्बे के नेशन पब्लिक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था। छात्र की दुखद मौत के चलते विद्यालय प्रबंधन ने सोमवार को विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया।

गांव मूढ़ी बकापुर निवासी संजीव सैनी के होनहार लगभग चौदह वर्षीय पुत्र अर्श सैनी को लगभग एक सप्ताह पूर्व अपने कमरे में एक जहरीले सांप ने काट लिया था। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति से दवा दिलाई लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा और बालक की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे हापुड़ एक अस्पताल में भर्ती कराया। चार दिन में भी कोई सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उसे आनंद हास्पिटल मेरठ में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान बच्चे ने रविवार को दम तोड दिया। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नेशन पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने अपने होनहार छात्र की असामायिक दुखद मौत को देखते हुए सोमवार को विद्यालय में अवकाश घोषित किया है।

रिपोर्टर राजेन्द्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!