महिपाल गर्ग बने अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा दनकौर के अध्यक्ष

दनकौर: आज अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा दनकौर गौतम बुद्ध नगर की साधारण आम सभा की बैठक कार्यक्रम के अनुसार किराना मंडी दनकौर में मुकेश गोयल (बबली बजाज की दुकान) पर आयोजित की गई जिसमें अग्रवाल समाज के सम्मानित लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व विस्तार से हर बिंदु पर चर्चा की गई साथ ही नवीन कार्यकारिणी के गठन पर विचार किया गया जिसमें सभी की सर्वसम्मति से वर्तमान अध्यक्ष महिपाल गर्ग जी को ही दुबारा अध्यक्ष चुना गया,
संस्था के अध्यक्ष महिपाल गर्ग ने बताया कि इस बैठक में संदीप गर्ग,दीपक गर्ग, देवेंद्र गोयल ( मुन्ना),वेद प्रकाश तायल, सुधीर सिंघल,प्रमोद सिंघल,राकेश गोयल,पुनीत गोयल, भारत मित्तल ,पुनीत गोयल ,कमल गोयल, सिंटू चौधरी, वैभव गर्ग ,दिनेश्वर गोयल सचिन गर्ग अशोक बजाज कांति चंद गोयल आदि ने उपस्थित लोगों का अपने विचारों से मार्गदर्शन किया, 
श्री अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा दनकौर के अध्यक्ष महिपाल गर्ग ने ग्लोबल न्यूज 24×7 के मुख्य संपादक ओमप्रकाश गोयल को बताया कि शिरोमणि श्री महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा 15 अक्टूबर दिन गुरुवार को स्नेह गार्डन से निकली जाएगी सभी अग्रवाल बंधु इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग करें,






