बुलन्दशहर
न्यायालय से स्टे के बाबजूद दबंगों ने खेत में अवैध रूप से जुताई कर डाली
पीड़ित ने दी पुलिस को लिखित तहरीर

औरंगाबाद( बुलंदशहर)ग्राम परवाना निवासी रामवीर सिंह पुत्र मोहन सिंह ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसके खेत संख्या 372 गाटा संख्या 1269ई पर ग्रामीण न्यायालय स्याना ने स्टे दे रखा है। इसके बाबजूद कुछ दबंग लोगों ने शनिवार को जबरन खेत में ट्रैक्टर से जुताई शुरू कर दी। ऐतराज जताया तो लड़ने मरने पर आमादा हो गए। पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्टर राजेन्द्र अग्रवाल






