राष्ट्रीय

संघ पूर्व अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख स्व. बालकृष्ण जी पंचतत्व में हुए विलीन

कानपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख एवं अवध प्रांत के पूर्व प्रांत प्रचारक स्वर्गीय बालकृष्ण जी का अंतिम संस्कार आज कानपुर के भैरव घाट गंगा तट पर हो गया। बालजी के छोटे भाई श्री रामकृष्ण त्रिपाठी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इस दुखःद घड़ी में उनके परिवारजनों के साथ अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक जी, गंगा समग्र के अखिल भारतीय संगठन मंत्री रामाशीष जी व अ.भा. महामंत्री अवधेश गुप्त जी, संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेंद्र सिंह जी, क्षेत्र संपर्क प्रमुख सुरेश त्रिवेदी जी, विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र जी, कानपुर के माननीय प्रान्त संघचालक भवानी जी, कानपुर प्रान्त प्रचारक श्रीराम जी, सह प्रांत प्रचारक मुनीश जी, अवध के प्रान्त प्रचारक कौशल जी, सह प्रांत प्रचारक जी, उ.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना जी, उ.प्र. के मंत्री रविन्द्र जायसवाल जी, पूर्व सांसद विनय कटियार जी आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट -ओमप्रकाश गोयल मुख्य संपादक( ग्लोबल न्यूज 24×7)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!