इस सीजन नहीं चल पाएंगे अवैध ईंट भट्टे-आर ओ क्षितीश पटेल

बुलंदशहर:प्रदूषण विभाग बुलंदशहर में आगरा से आए आर ओ क्षितीश पटेल ने अपना पदभार संभालने पर कहा कि इस सीजन नहीं चलने देंगे अवैध ईंट भट्टे जिन ईंट भट्टों के पास प्रदूषण विभाग की एनओसी नहीं है उन भट्टों को इस सीजन नहीं चलने दिया जाएगा प्रदूषण विभाग की टीम जाकर ऐसे भट्टों पर कार्यवाही करेगी यह बात प्रदूषण विभाग पहुंचे ईंट भट्टा संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष संजय गोयल से प्रदूषण विभाग के आर ओ ने एक शिष्टाचार वार्ता में कही आर ओ ने कहा जिनके पास एनओसी नहीं है वह भट्टा स्वामी अपने भट्टे की एनओसी प्रदूषण विभाग से बनवा लें या इस सीजन ना चलाएं अन्यथा हमारी भट्टों पर कार्यवाही करना मजबूरी होगी अंकित मिश्रा और जे ई रवि रंजन ने भी कहा वही भट्टे चलें जिनके पास प्रदूषण विभाग की एनओसी हो संजय गोयल ने जब जिले के सभी भट्टों को चलने की सहमति मांगी तब आर ओ क्षितीश पटेल ने कहा आपकी बात रखते हुए यदि 2012 से पहले लगे हुए भट्टों के पास प्रदूषण विभाग की एनओसी नहीं है तो वह कोई भी ऐसा प्रमाण जो यह प्रमाणित करता हो कि यह भट्टा 2012 से पहले का लगा हुआ है तो हम विभाग से एन ओ सी बनवाने का प्रयास करेंगे फिर ईंट भट्टा स्वामी सभी मानकों को पूरा करते हुए स्वतंत्र रूप से अपने भट्टे चला सकते हैं|






