व्यापारी सुरक्षा फोरम जिला कार्यकारिणी की बैठक में व्यापारी एकता पर जोर ,आनलाइन व्यापार के दुष्परिणामों पर जताई चिंता

औरंगाबाद (बुलंदशहर)व्यापारी सुरक्षा फोरम जिला कार्यकारिणी की विशेष बैठक बुधवार की शाम नेशन पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त विशिष्ट अतिथि विनोद पहलवान, रविन्द्र गोयल जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक सर्वेश गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी युगल गोस्वामी, जिला संरक्षक अशोक मित्तल जिला कोषाध्यक्ष हरीश मित्तल एवं जिला उपाध्यक्ष हरीश अग्रवाल , संजय गोयल ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती का पुष्पार्चन करके किया। मां सरस्वती की वंदना के उपरांत आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र पहना कर स्वागत सत्कार किया गया

बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त ने कहा कि व्यापारी समाज को एकजुट होकर काम करना होगा। किसी भी व्यापारी के सुख दुःख में सभी व्यापारी पदाधिकारी पीड़ित के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों।
आनलाइन व्यापार को छोटे व्यापारियों के लिए अत्यंत धातक बताते हुए उन्होने कहा कि देश के छोटे व्यापारी लगभग खत्म होते जा रहे हैं। यही हालत रही तो 2030 तक स्थानीय व्यापारी लगभग समाप्त हो जायेंगे।
एससी एसटी एक्ट और यूजीसी के चलते व्यापारी का जीना दुभर हो गया है। सत्तारूढ़ वर्ग और विपक्षी दल दोनों ही आश्चर्यजनक रूप से सामान्य वर्ग के साथ नहीं हैं सामान्य वर्ग विशेष रूप से ब्राह्मण समाज को टारगेट कर कुछ दलित व पिछड़े नेता सरेआम गाली दे रहे हैं लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी चुपचाप तमाशा देखने में मशगूल है। उन्होने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों को व्यापारियों की याद चुनावी दौर में चंदा और वोट की खातिर याद आती है और सत्ता में आते ही वही दल व्यापारियों का शोषण और उत्पीड़न करने लगते हैं। व्यापारी समाज को वोट देने के तौर तरीके बदलने होंगे अपने हितों को ध्यान में रखते हुए वोट करना होगा।
वक्ताओं ने व्यापारियों को एकजुट होकर काम करने और अपने स्वार्थ को त्याग व्यापार और व्यापारी हित में काम करने का मूल मंत्र दिया।
बैठक को विनोद पहलवान रविन्द्र गोयल, संजय गोयलआदि ने भी संबोधित किया।
बैठक के उपरांत व्यापारी नेता अनिल देशभक्त ने सभी साथियों के साथ केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया। अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें पेंटिंग बुके अंगवस्त्र फूलमालाओं और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता गौरव जिन्दल हेमंत गुप्ता गौरव मित्तल शिकारपुर, अमित अग्रवाल गुलावठी, प्रदीप अग्रवाल स्याना, रामबाबू ककोड़ राजीव बुगरासी, रविन्द्र कुमार खानपुर शिवकुमार गुप्ता औरंगाबाद,दीपक गुप्ता अंकुर गुप्ता जैद अली शिवम् गर्ग डॉ आमिर मुकेश टीटू महबूब इमरान नगेंद्र रावल, गौरव सिंघल कैलाश कुमार अग्रवाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे
सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। जिलाध्यक्ष रविन्द्र गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






