दनकौर

श्री बालाजी सेवा समिति, जहांगीरपुर द्वारा 36वीं गरीब कन्या के विवाह में किया गया सहयोग

जहांगीरपुर:सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए श्री बालाजी सेवा समिति, जहांगीरपुर द्वारा एक जरूरतमंद परिवार की बिटिया के विवाह में सहयोग प्रदान किया गया।

समिति द्वारा अब तक 36 गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग कर समाज के सामने सेवा, समर्पण और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की गई है।

समिति के सदस्यों ने बताया कि कन्याओं के विवाह में सहयोग करना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक पुनीत कार्य है। समिति का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी गरीब परिवार की बेटी की शादी में कोई बाधा न आए।

इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य मुन्ना ठाकुर, डालचंद अग्रवाल, आचार्य सुधीर, सौरभ जादौन, सौरभ चौहान आदि उपस्थित रहे।

समिति के संचालक नीरज शर्मा गणपति ने बताया कि समिति निरंतर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने समाज के सभी सामर्थ्यवान लोगों से भी अपील की कि वे ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करें, ताकि किसी भी गरीब परिवार की बेटी का विवाह आर्थिक अभाव के कारण प्रभावित न हो।

श्री बालाजी सेवा समिति, जहांगीरपुर का संकल्प है कि सेवा, सहयोग और समर्पण की यह मुहिम निरंतर जारी रहे।

रिपोर्टर-कष्णा वत्स

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!