ग्रेटर नोएडा
हाई मास्ट लाइटों से सेक्टर होगा जगमग -कृष्ण नागर

ग्रेटर नोएडा : सेक्टर पी -4 मे सभी पार्क में बड़ी हाई मास्क लगाने का निर्माण कार्य चल रहा है इस संबंध में सेक्टर निवासी कृष्ण नागर ने कहा पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वी एस लक्ष्मी से मुलाक़ात कर सेक्टर में लाइट लगाने का अनुरोध किया था लाइट लगाने का कार्य लगभग एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा जल्द ही सेक्टर रोशनी से जगमग होगा सेक्टर निवासियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों को धन्यवाद दिया सेक्टर के पार्क में बैठने की कुर्सी और डस्टबिन जल्द लगाएं जाएँगे साफ सफ़ाई सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है






