नगर पंचायत ने लगाये लाल निशान ,अवैध कब्जों पर 13 मई से चलेगा बुल्डोजर
पिलर उखाड़ कर पुनः अवैध क़ब्ज़े करने वालों पर नरमी

औरंगाबाद (बुलंदशहर)नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर ने कर्मचारियों को साथ लेकर गाटा संख्या 1758 में अवैध कब्जे दारों को अंतिम चेतावनी देते हुए अवैध कब्जे लाल निशान लगवाकर चिन्हित कराये। साथ ही बताया कि यदि कल 12 मई तक अवैध कब्जे दारों ने स्वयं कब्जे नहीं हटाये तो 13 मई को नगर पंचायत अवैध कब्जे बुलडोजर चलवा कर स्वयं हटवायेगी। साथ ही अवैध कब्जे हटाने का खर्चा भी अवैध कब्जे दारों से वसूल किया जायेगा।
एक ओर नगर पंचायत उच्च न्यायालय के आदेशानुसार जहांगीराबाद रोड पर गाटा संख्या 1758 में अवैध कब्जे हटाने को लेकर नोटिस तामील कराने, नोटिस चस्पा कराने और लाल निशान लगवाकर अवैध कब्जे दारों को अंतिम चेतावनी देते नजर आ रही है वहीं दूसरी ओर अवैध कब्जे दारों में दबंगों को नगर पंचायत की कोई परवाह दिखाई नहीं देती। रविवार को पिलर तहस नहस करने वाले लोग नगरपंचायत के सर्वेसर्वाओं की शह पर तमाम व्यवस्था,शासन प्रशासन को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं। वो स्पष्ट शब्दों में कहते नजर आ रहे हैं कि हमारे खिलाफ तो एफ आई आर दर्ज है हमारे खिलाफ तो कोई कुछ भी कर ही नहीं सकता।
सोमवार को अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर ने चश्पा नोटिसों का जायजा लिया और उन्हें सही सलामत पाया। अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि नगर पंचायत अवैध कब्जे हटाने में कामयाब होती है या फिर दबंग भूमाफियाओं की पहुंच?
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






