उत्तर प्रदेश

विश्व मातृदिवस पर डॉ पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा को मिला साहित्य रत्न सम्मान

साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा साहित्यकार सत्कार: आपके द्वार योजना में हुआ अभिनंदन 

प्रयागराज:मौलिक विचार एवं साहित्यिक सर्जना की प्रतिनिधि पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा द्वारा प्रवर्तित लोकप्रिय प्रकाशन संस्थान साहित्यांजलि प्रकाशन की ओर से प्रत्येक माह में दिया जाने वाला साहित्य रत्न सम्मान इस माह प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा को दिया गया ।

प्रीतम नगर स्थित डॉ पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा के आवास पर वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती विजयलक्ष्मी विभा की अध्यक्षता एवं ख्यातिलब्ध साहित्यकार डॉ उषा मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया । अतिविशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ जया मोहन एवं अतिथि साहित्यकार रचना सक्सेना मंच पर विराजमान रहीं । स्वागत वंदना डॉ योगेंद्र कुमार मिश्र विश्वबंधु तथा डॉ राम लखन चौरसिया वागीश द्वारा किया गया। पंडित राकेश मालवीय मुस्कान ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की ।

डॉ राम सुख यादव , शम्भूनाथ श्रीवास्तव शंभु , रंजन पाण्डेय , श्याम फतनपुरी, राकेश कुमार पाण्डेय , अश्विन पाण्डेय ,सुधीर कुमार तिवारी , जयश्री शुक्ला , पूनम पांडेय एवं अन्य कई वरिष्ठ रचनाकारों की गरिमा पूर्ण उपस्थिति में डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय के संचालन में डॉ पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा जी को साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा साहित्य रत्न सम्मान पत्र , प्रतीक चिन्ह , अंगवस्त्र , मोतीमाल व साहित्य प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंच संचालक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय को भी शाल ओढ़ाकर राकेश कुमार पाण्डेय ने सम्मानित किया।

उपस्थित कवियों ने मातृदिवस पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत किया। सम्मानित साहित्यकार डॉ पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा ने कहा कि यह क्षण मेरे लिए अत्यंत गौरव पूर्ण है। सभी मंचासीन अतिथियों ने पूर्णिमा पाण्डेय जी को अपनी शुभकामनाएं दीं ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!